गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बॉयलर फटने से कई मजदूर मलबे में दबे

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के दौराला में शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व विधायक चंद्रवीर के कोल्ड स्टोरेज में विस्फोट के साथ बॉयलर फटने से इमारत की छत गिर गई और 40 से ज्यादा मजदूर मलबे में दब गए जिसमें से निकाले गये कुछ की हालत बेहद गंभीर बनी हुयी है।
पुलिस के मुताबिक, विस्फोट के वक्त मजदूर कोल्ड स्टोरेज में काम कर रहे थे। पुलिस और बचाव तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और फंसे मजदूरों को बचाने के लिए बचाव अभियान शुरू किया। तमाम घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग मामले की गहन जांच की मांग करने लगे। कोल्ड स्टोरेज के मालिक चंद्रवीर को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस विस्फोट के कारणों की जांच कर रही है और मालिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
इस घटना ने श्रमिकों की सुरक्षा और कारखानों और भंडारण सुविधाओं में मशीनरी के रखरखाव पर सवालिया निशान लग गया है। मौके पर जमा उत्तेजित लोगों ने जिला प्रशासन से ऐसे प्रतिष्ठानों में श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *