गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई नेता भाजपा में हुए शामिल

पन्ना : मध्यप्रदेश के पन्ना जिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष शारदा पाठक सहित पार्टी के कई नेताओं ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। सभी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सीट से भाजपा प्रत्याशी विष्णुदत्त शर्मा की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
श्रीमती पाठक ने भाजपा की सदस्यता लेने के बाद कहा कि वे पार्टी की राष्ट्रीय भावना और पन्ना में हो रहे विकास कार्य से प्रेरित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होना सब के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि सांसद श्री शर्मा ने पन्ना में कई विकास कार्य कराए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *