गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एअर इंडिया के विमान में कई पैसेंजर बेहोश्

बिना एसी घंटों बंद रहे; दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को फ्लाइट 20 घंटे की देरी से आज होगी रवाना
नई दिल्ली।
दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार (30 मई) को एअर इंडिया की एक फ्लाइट पैसेंजर्स को बैठाने के बाद 8 घंटे लेट हो गई। इस दौरान फ्लाइट में एसी बंद था, जिसके कारण कई पैसेंजर्स बेहोश हो गए। उन्होंने नाराजगी जाहिर की तो सभी को बाहर निकाल दिया गया।
मामला एअर इंडिया की फ्लाइट एआई 183 की है, जो कल दोपहर 3: 20 बजे दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली थी। यह फ्लाइट अब करीब 20 घंटे की देरी से आज रवाना होगी। कई पैसेंजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एअर इंडिया को टैग कर नाराजगी जताई है।
स्वेता पुंज नाम की एक यात्री ने शुक्रवार (31 मई) को अपने पोस्ट में बताया कि देर रात हमें होटल में शिफ्ट किया गया और आज सुबह 8 बजे एयरपोर्ट आने की जानकारी दी गई। अब एयरपोर्ट आए हैं, तो वापस होटल जाने के लिए कहा गया है। दो घंटे में यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचे हुए 24 घंटे हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *