गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेल रिसाव से कई वाहन आग की चपेट में, 35 की मौत

काहिरा : मिस्र के बेहेरा गवर्नरेट में शनिवार को एक वाहन से तेल रिसाव होने से कई वाहन आग की चपेट में आ गये जिससे कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई और 53 अन्य घायल हो गए। सरकारी अहराम अखबार ने यह जानकारी दी। सुरक्षा जांच से पता चला कि दुर्घटना बेहेरा के पास काहिरा-अलेक्जेंड्रिया रेगिस्तानी सड़क पर उस वक्त हुई, जब कई वाहन अपने यथा स्थान पर जा रहे थे। उसी दौरान, एक वाहन से तेल रिसाव के कारण उसमें आग लग गयी और पीछे से आ रहे अन्य वाहन आपस में टकरा गए और आग की चपेट में आ गए।

इसमें करीब 35 लोगों की मौत हो गयी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, त्रासदी की आपराधिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। गौरतलब है कि मिस्र में तेज गति, सड़कों के खराब रखरखाव और यातायात कानूनों के ढीले कार्यान्वयन के कारण सड़क दुर्घटनाओं में हर साल हजारों लोगों की जान चली जाती है। पिछले कुछ वर्षों में, मिस्र ने यातायात दुर्घटनाओं को कम करने के लिए अपने सड़क नेटवर्क को उन्नत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *