गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई गाड़ियाँ होंगी प्रभावित

भोपाल : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत चंदिया रोड स्टेशन में तीसरी लाइन जोड़ने के लिए प्री नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 25 नवम्बर से 04 दिसम्बर के बीच कुछ गाड़ियाँ प्रभावित होंगी। पश्चिम मध्य रेलवे के सूत्रों के अनुसार 23 नवम्बर से 04 दिसम्बर तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस, 24 नवम्बर से 05 दिसम्बर तक इंदौर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस, 29 नवम्बर को रानी कमलापति से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22169 रानी कमलापति-संत्रागाछी एक्सप्रेस, 30 नवम्बर को संत्रागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22170 संत्रागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस तथा 22 नवम्बर से 04 दिसम्बर तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
इसी तरह 24 नवम्बर से 06 दिसम्बर तक भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18235 भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस, 25 नवम्बर व 02 दिसम्बर को उदयपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस, 26 नवम्बर व 03 दिसम्बर को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
इसके साथ ही 25 नवम्बर व 02 दिसम्बर को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस, 28 नवम्बर व 05 दिसम्बर 2023 को भुज से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22829 भुज -शालीमार एक्सप्रेस, 26 नवम्बर व 03 दिसम्बर को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस तथा 27 नवम्बर व 04 दिसम्बर को अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *