गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सराफा व्यापारी की हत्या के विरोध में बाजार बंद

भिण्ड : मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में एक सराफा व्यापारी की हत्या के मामले में आज व्यापारियों ने ऊमरी का मुख्य बाजार बंद रखा। पुलिस सूत्रों के अनुसार सराफा व्यापारी मदन मोहन सोनी जब दुकान से कल अपने घर आ रहा था। तभी पीछा करते हुए अज्ञात बदमाशों ने व्यापारी की थैलों को लूटते हुए गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
व्यापारियों ने विरोध में ऊमरी का मुख्य बाजार बंद रखा। व्यापारियों का विरोध देखते हुए क्षेत्र में जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे ने बताया कि व्यापारी मदन मोहन सोनी की हत्या और लूट की वारदात को ध्यान में रखते हुए ऊमरी थाने की कमान निरीक्षक ओपी मिश्रा को दी गई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए सर्चिंग शुरू कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *