गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वायदा सौदा निपटान पर बाजार ढेर

मुंबई : विश्व बाजार के कमजोर रुझान और कच्चे तेल की कीमतों में आए उबाल के बीच स्थानीय स्तर पर सितंबर के मासिक वायदा सौदा निपटान को लेकर हुई चौतरफा लिवाली के दबाव में आज शेयर बाजार ढेर हो गया। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 610.37 अंक अर्थात 0.92 प्रतिशत का गोता लगाकर 66 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 65508.32 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 192.90 अंक यानी 0.98 प्रतिशत की गिरावट लेकर 19523.55 अंक पर आ गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 1.19 प्रतिशत लुढ़ककर 31,923.84 अंक और स्मॉलकैप 0.34 प्रतिशत उतरकर 37,347.57 अंक पर रहा।
इस दौरान बीएसई में कुल 3790 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2050 में गिरावट जबकि 1613 में तेजी रही वहीं 127 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 42 कंपनियां लाल जबकि शेष आठ हरे निशान पर रही। बीएसई में दूरसंचार और कैपिटल गुड्स समूह की 0.29 प्रतिशत की तेजी को छोड़कर शेष 18 में गिरावट रही। कमोडिटीज 1.21, सीडी 1.15, ऊर्जा 0.78, एफएमसीजी 1.74, वित्तीय सेवाएं 0.63, हेल्थकेयर 0.69, इंडस्ट्रियल्स 0.02, आईटी 1.84, यूटिलिटीज 0.21, ऑटो 1.24, बैंकिंग 0.49, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.29, धातु 1.05, तेल एवं गैस 0.82, पावर 0.49, रियल्टी 0.98, टेक 1.49 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.89 प्रतिशत लुढ़क गए।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बिकवाली का दबाव रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.53, जर्मनी का डैक्स 0.05, जापान का निक्केई 1.54 और हांगकांग का हैंगसेंग 1.36 प्रतिशत लुढ़क गया जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.10 प्रतिशत की तेजी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *