गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पति की हत्या में विवाहिता देवर समेत गिरफ्तार

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के अल्लाहगंज क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को एक महिला को देवर संग पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक एस आनन्द ने बताया कि थाना अल्लाहगंज कस्बा निवासी अनुज (40) बाहर नौकरी करने गया था। इस बीच उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग अनुज के छोटे भाई श्याम पाल से हो गया। बुधवार रात अनुज की पत्नी ने उसे खाने में नीद की गोली और जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। जब उसका पति सो गया तो आरोपी देवर ने अनुज का गला दबाया इसके बाद डंडे से उसके चेहरे पर प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। उन्होने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनो आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है
सं प्रदीप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *