गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

अजमेर : राजस्थान में अजमेर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के घूघरा में घर पर फंदे पर लटके विवाहिता के शव से गांव में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घूघरा के इंदिरा कॉलोनी निवासी अन्नू गुर्जर (21) की कमरे के पंखे पर चुन्नी के फंदे से झूलता हुआ शव मिला। सूचना पर पिता शिवराज ने बताया गया कि दो साल पहले अन्नू की शादी हुई थी और जवाई राकेश जो कि कायड़ का रहने वाला है वह छह माह के बच्चे को लेकर चला गया है। बच्चे के जाने से आहत मृतका ने संभवतः फांसी लगाई है। मृतका की दो साल पहले ही राकेश से शादी हुई थी। पुलिस मामले के वास्तविक तह तक जाने के कारणों को खोज रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *