गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फिरोजाबाद में  विवाहिता की मौत

पति समेत पांच पर मुकदमा

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के नारखी क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुयी मौत के मामले में पति समेत पांच ससुरालीजनो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि शखावतपुर निवासी रोहित की पत्नी स्नेह की गुरुवार रात संदिग्ध हालातों में मौत हो गई थी। पता चलते ही महिला के मायके वाले वहां पहुंचे। उसका मायका सिकेरिया थाना जसराना में है। भाई ने स्नेह की गला दबाकर हत्या करने का आरोप पति पर लगाया है। उसका कहना है कि इससे पहले भी वह प्राणघातक हमला कर चुका है। उसे एक बार छत से नीचे फेंक दिया था। पंचायत कर मामले को शांत करा दिया गया था। आरोप है कि हत्या करने से पहले उसकी मारपीट भी की गई। भाई का कहना है शरीर पर चोट के निशान भी हैं। पुलिस ने शुक्रवार को मृतका का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द किया है। स्नेह की मौत के मामले में उसके भाई विशाल ने पति रोहित कुमार, सास गुड्डी देवी, ससुर राकेश, जेठानी सोनम देवी तथा जेठ राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। भाई का आरोप है दहेज में 50 हजार रूपये की मांग को लेकर वह उसकी बहन को परेशान करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *