गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दहेज में बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता की हत्या

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के औंछा क्षेत्र में कथित रूप से दहेज में बाइक की मांग पूरी न करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता की पीट पीट कर हत्या कर दी और अपराध छिपाने के लिए उसका शव फांसी पर लटका दिया गया। घटना की जानकारी पाकर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने यह आरोप लगाया और औंछा पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए है। पुलिस के अनुसार जिले के मेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुरा निवासी बलराम सिंह ने जानकारी दी कि उसकी बहन रीता की शादी 20 जून 2021 को विमलेश पुत्र सुरेश चंद्र यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के रूप में बाइक की मांग कर रहे थे। इस मांग को लेकर आए दिन उसकी बहन के साथ मारपीट की जा रही थी। कई बार समझाने का प्रयास किया गया लेकिन फिर भी आरोपियों ने उसकी बहन को पीट पीट कर मार डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *