गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मारुति सुजुकी की बिक्री में दोगुना इजाफा

नयी दिल्ली : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने सितंबर 2022 में वार्षिक आधार पर लगभग दो गुना 1,76,306 वाहनों की बिक्री की। कंपनी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि सितंबर 2021 में सेमीकंडक्टर चिप की कमी से विनिर्माण में गिरावट के कारण केवल 86,380 वाहन ही बिके थे।
मारुति सुजुकी ने आलोच्य माह में घरेलू बाजार में 1,54,903 वाहन बेचे जिनकी संख्या सितंबर 2021 में 68,815 थी। आल्टो और एस-प्रेसो जैसी छोटी कारों की बिक्री सितंबर 2022 में 29,574 रही जो एक वर्ष पूर्व इसी अवधि में 14,936 थी। इसी तरह कॉम्पैक्ट सेगमेंट में कंपनी ने स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डीजायर की 72,176 इकाइयों कि बिक्री की जो सितंबर 2021 में 20,891 थी। मारुति सुजुकी की मिड-साइज सिडान सियाज की बिक्री सितंबर 2022 में बढ़कर 1,359 पर पहुंच गयी जिसकी संख्या एक वर्ष पूर्व समान माह में 981 थी।
कंपनी के यूटीलिटी वाहनों विटारा ब्रेजा, एस-क्रोस और अर्टिगा की बिक्री 32,574 रही जो सितंबर 2021 में 18,459 थी। इस दौरान कंपनी का निर्यात उछलकर 32,574 पर पहुंच गया जो सितंबर 2021 में 18,459 था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *