गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मारूति सुजुकी का मुनाफा 33 प्रतिशत बढ़ा

नई दिल्ली : यात्री वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने दिसंबर तिमाही में 3206.8 करोड़ रुपये का सकल लाभ अर्जित किया है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 2406.1 करोड़ रुपये की तुलना में 33 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने आज निदेशक मंडल की बैठक के बाद जारी अपने वित्तीय लेखाजोखा में कहा कि चालू वित्त वर्ष की इस तीसरी तिमाही में उसका एकल शुद्ध लाभ 33.1 फीसदी उछाल के साथ 3130 करोड़ रुपए रहा जो एक वर्ष पहले 2351.3 करोड़ रुपए रहा था। उसने कहा कि इस दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही में कुल विक्रय 31860 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले समान तिमाही में 27849.2 करोड़ रुपए रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *