गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जालौन में राजमिस्त्री ने फांसी लगाकर दी जान

झगड़े के बाद 2 बच्चों को लेकर मायके चली गई थी पत्नी, बेटे को रुपए देकर बाजार भेजा
जालौन :
जालौन में राजमिस्त्री ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना को तब अंजाम दिया जब घर पर कोई नहीं थी। इस घटना के बारे में तब जानकारी मिली जब उसका लड़का घर पहुंचा और पिता को फांसी पर लटका देखा। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना उरई के मुहल्ला बघौरा बाईपास की है। यहां के रहने वाले बलवान सिंह (45) मकान बनाने का काम करता था। उसने अपने लड़के को रुपए देकर बाजार घूमने को भेज दिया। इसी दौरान घर में अकेला होने पर उसने बुधवार रात करीब 9 बजे कपड़े का फंदा गले में डालकर फांसी लगा ली, जिससे दम घुटने के कारण उसकी मौत हो गई।
मोहल्ले वालों ने नीचे उतारा शव
करीब एक घंटे बाद जब उसका लड़का घूमकर घर आया तो पिता का शव उसने फंदे पर झूलता पाया, जिससे उसके होश उड़ गये और उसने आस-पड़ोस के लोगों को मौके पर बुलाया। सभी लोगों ने बलवान को तत्काल नीचे उतारा और उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत बताया। आस पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
एक सप्ताह पहले पत्नी से हुआ था झगड़ा
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां राजमिस्त्री के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक राजमिस्त्री के लड़के शिवम ने बताया कि एक हफ्ते पहले पिता का मां नीलम से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद मां बड़ी बहन नैना व छोटे भाई समरजीत को लेकर मायके चली गई थी, तभी से पिता तनाव में चल रहे थे और उन्होंने इस तरह की घटना को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *