पालघर : एकनाथ शिंदे ने कहा है कि सामूहिक विवाह समाज और समय की जरुरत है। शिंदे शनिवार शाम को बोईसर जिले के आदिवासी और आर्थिक रुप से कमजोर लोगों के सामूहिक विवाह समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने विवाहित जोड़ों को बधाई दी और कहा कि सामुदायिक विवाह के लिए सब्सिडी बढ़ाकर 25,000 रुपये की जाएगी। इस अवसर पर विधायक रवींद्र पाठक, राजेश पाटिल, श्रीनिवास वनगा, जिला परिषद अध्यक्ष प्रकाश निकम, कलेक्टर गोविंद बोडके एवं जिला पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल उपस्थित थे। शिंदे ने कहा कि सामाजिक जिम्मेदारी की भावना से, सभी को ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए समय निकालना चाहिए और सामाजिक प्रतिबद्धता को बनाए रखने के लिए इस तरह के सामुदायिक विवाह समारोह को संभव बनाने में सहयोग करना चाहिए।
