गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दिल्ली के नरेला में लगी भीषण आग, दो लोगों की मौत

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को एक फैक्ट्री में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य झुलस गए। दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) ने आज यहां बताया कि तीन लोगों को बचा लिया गया, जबकि कम से कम दो से तीन लोगों के फैक्ट्री में फंसे होने की आशंका है।

आग बुझाने और बचाव का कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग को सुबह करीब 9.35 बजे आग लगने की सूचना मिली और इसके बाद दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। डीएफएस के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, “डीएफएस ने फैक्ट्र से 3-4 लोगों को बचाया गया तथा कुछ और लोग इमारत में फंसे हो सकते है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *