कोल्हापुर : महाराष्ट्र में सतारा जिले के कराड शहर के भुधवार पेठ में बुधवार को एक घर में जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गयी, जिसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस के मुताबिक देर रात बुधवार पेठ में महात्मा फुले चौक के पास एक घर में जोरदार विस्फोट के बाद अचानक आग लग गई. इस घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। फायर ब्रिगेड के जवान आग बुझाने में लगे हुए हैं. पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
