गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गद्दे के गोदाम में लगी आग

हैदराबाद : तेलंगाना में रंगारेड्डी जिले के टाटानगर, मैलारदेवपल्ली स्थित गद्दे के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि स्थानीय निवासियों ने गद्दे के गोदाम में आग की लपटें उठती देखीं और तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचित किया। मौके पर तीन दमकलों को भेजा गया और आग पर तेजी से काबू पाया गया । पुलिस की प्रारंभिक जांच में आग लगने का संभावित कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *