गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मऊ : किन्नर समाज नेग के तौर पर मांगेगा मतदान की शपथ

मऊ : उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के किन्नर समाज ने मतदान को सफल बनाने के लिए एक अनोखी पहल की शुरुआत की है। घरों से प्राप्त होने वाले नेग (उपहार) के रूप में किन्न्र शत प्रतिशत मतदान की शपथ भी करवाएंगे। जिलाधिकारी प्रवीण चंद्र मिश्रा ने जिले के सभी किन्नरों को मतदाता पहचान पत्र प्रदान किया है। इसके साथ ही उन्होंने सभी किन्नरों को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए शत प्रतिशत मतदान का आह्वान किया। श्री मिश्रा ने कहा कि किन्नर समाज भी हमारे देश समाज के एक अंग है। इनको मुख्य धारा में लाने के लिए हम सभी को आगे बढ़कर आना होगा।
इस अवसर पर किन्नर समाज ने एक अनोखा निर्णय लेते हुए बताया कि अब हम घरों से मिलने वाले नगदी नेग (उपहार) के साथ ही लोगों से मतदान के दिन मतदान करने की शपथ भी करवाएंगे। किन्नर समाज की अध्यक्ष हिना ने बताया कि सभी किन्नरों ने निर्णय लिया है कि बधाई के रूप में मिलने वाले नगदी व अन्य उपहार के साथ अब हम लोगों से सबसे पहले मतदान करने की शपथ करवाएंगे। उन्होंने कहा “ अरसे बाद हम जैसे घुमंतू प्रजाति के लोगों को मतदान के लिए समय से कार्ड प्राप्त हो गया है। ऐसे में देश हित में सत प्रतिशत मतदान होना भी राष्ट्र कल्याण में समाहित है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *