गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मौर्य ने ली महंत नृत्यगोपाल दास की कुशलक्षेम

अयोध्या : केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं मणिरामदास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मौर्य ने महंत नृत्यगोपाल दास की कुशलक्षेम जानने के बाद आज यहां कहा कि संत हृदय नवीनत समाना अर्थात् संतों का हृदय कोमल एवं कल्याणकारी होता है। दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जिनके द्वारा समाज के प्रति किये जा रहे सामाजिक, धार्मिक कार्यों से हम सभी प्रेरणा ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम में वास करना ही पुण्यकारी है। संतों के आशीर्वाद से जीवन पुण्यमय बन जाता है। अयोध्या में लगातार चार दिनों से प्रवास हो रहा है। यह सौभाग्य है कि भगवान राम यहां जन्मे एवं पले और बढ़े और रामराज्य की स्थापना की। पांच सौ वर्षों के पश्चात रामलला की जन्मभूमि मंदिर की उन गलियों और मोहल्लों में स्वच्छता अभियान चलाने का अवसर प्राप्त हुआ। जिसमें स्थानीय अयोध्यावासी भक्त भी बढ़चढ़ कर सम्मिलित हो रहे हैं।
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं मणिराम दास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा कि उपमुख्यमंत्री मौर्य का समर्पण समाज एवं संतों के प्रति रहा है। इनकी अगाध श्रद्धा भक्ति से हम सदैव अह्लादित होते हैं। श्री मौर्य उपमुख्यमंत्री से पहले भक्त और सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

कई दिनों से अयोध्या की गलियों में स्वच्छता अभियान चला रहे हैं, जिसमें इनके साथ स्थानीय लोग भी शामिल हैं। यह सुखद संदेश है। इस अभियान को संत धर्माचार्यों को भी अपनाना चाहिये। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के प्रवक्ता शरद शर्मा, संत जानकीदास, कृपालु रामदास महाराज, मदन मोहन दास अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *