गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चमके मावी, जीता भारत

मुंबई : भारत ने दीपक हुड्डा (41 नाबाद) की विस्फोटक पारी के बाद पदार्पण पर शिवम मावी (22/4) की धारदार गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका को पहले टी20 में मंगलवार को दो रन से मात दी। भारत ने इस रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका के सामने 163 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में श्रीलंका 20 ओवर में 160 रन पर ऑलआउट हो गयी। हुड्डा ने आधी भारतीय टीम के 94 रन पर पवेलियन लौटने के बाद पारी को संभाला और 23 गेंदों पर ताबड़तोड़ 41 रन बनाये।

हुड्डा ने अक्षर पटेल के साथ 35 गेंदों पर 68 रन की विस्फोटक साझेदारी की जिसने भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। श्रीलंका ने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए 68 रन पर पांच विकेट गंवा दिये, लेकिन कप्तान दसुन शनाका ने 27 गेंदों पर ताबड़तोड़ 45 रन की पारी खेलकर टीम को मैच में बरकरार रखा। पारी के 17वें ओवर में शनाका का विकेट गिरने के बाद भारत की निगाहें जीत पर थीं, हालांकि चमिका करुणारत्ने (23 नाबाद) की बदौलत श्रीलंका ने 19वें ओवर में 16 रन जोड़े और मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच गया।

भारत को आखिरी ओवर में 13 रन की रक्षा करनी थी और कप्तान पांड्या ने यह जिम्मेदारी अक्षर को दी। करुणारत्ने ने ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा, लेकिन अक्षर ने आखिरी तीन गेंदों पर सिर्फ दो रन दिये और दो बल्लेबाजों के रनआउट होने के साथ श्रीलंका 160 रन पर सिमट गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *