गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मैक्‍स लाइफ इंश्‍योरेंस की उज्‍जीवन स्‍मॉल फाइनेंस बैंक के साथ साझेदारी

नई दिल्ली : जीवन बीमा कंपनी मैक्‍स लाइफ इंश्‍योरेंस कंपनी लिमिटेड ने उज्‍जीवन स्‍मॉल फाइनेंस बैंक के साथ साझेदारी की है ताकि बैंक के ग्राहकों को कंपनी की विभिन्न लाइफ इंश्‍योरेंस उत्पादों की पेशकश की जा सके। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इस करार के तहत मैक्‍स लाइफ अपने बचत, रिटायरमेंट, प्रोटेक्‍शन और ग्रुप लाइफ इंश्‍योरेंस प्‍लान की पेशकश उज्‍जीवन स्‍मॉल फाइनेंस बैंक के 73 लाख से अधिक ग्राहकों के लिए करेगी।
2017 में स्‍थापित उज्‍जीवन स्‍मॉल फाइनेंस बैंक देश के प्रमुख लघु फाइनेंस बैंकों में से एक है जिसकी देशभर में मजबूत उपस्थिति है और यह वित्‍तीय तथा डिजिटल समावेशन के जरिए समाज के उन तबकों तक अपनी सेवाओं को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां या तो कम सेवा पहुंची है या नहीं के बराबर सेवा पहुंची है। बैंक की देशभर के 254 जिलों में 606 शाखाएं कार्यरत हैं। 31 जनवरी, 2023 की स्थिति के अनुसार इसकी उपस्थिति 25 राज्‍यों एवं संघ शासित प्रदेशों में हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *