गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मेयर और निगम पार्षदों ने ली शपथ

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शुक्रवार को नवनिर्वाचित नगर निगम मेयर और पार्षदों का शपथग्रहण समारोह तिलक इंटर कॉलेज मे परिसर में बने पंडाल में संपन्न हुआ। वही मंच पर स्थान नहीं मिलने से नवनिर्वाचित पार्षदों के आक्रोश का सामना अधिकारियों को करना पड़ा। स्थानीय तिलक इंटर कॉलेज में नवनिर्वाचित नगर निगम मेयर कामिनी राठोर और 70 पार्षदों की शपथ के लिए समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रुप से विधायक मनीष असीजा‌ के अलावा भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
नगर निगम मेयर कामिनी राठोर को जिला अधिकारी रवि रंजन द्वारा पद की शपथ दिलाई गई।नगर निगम प्रशासन द्वारा मंच पर नवनिर्वाचित पार्षदों के लिए कुर्सियां नहीं रखी गई थी इस पर सभी पार्षदों ने भारी नाराजगी व्यक्त की तब बाद में जाकर मंच पर पार्षदों के लिए कुर्सी की व्यवस्था की गई। शपथ ग्रहण के वाद नगर निगम मेयर ने कार्यालय पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया गया। सभी को उन्होंने नगर के विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करने का भरोसा दिलाया गया। इसके बाद नगर में चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण अधिकारियों और पार्षदों की टीम के साथ किया गया। नगर आयुक्त घनश्याम मीणा द्वारा मेयर का सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *