गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एमबीडी सुधार प्रक्रिया विकासशील देशों के लिए जरूरी

माराकेच (मोरक्को) : निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि § जी20 विचार-विमर्श से निकलने वाली बहुस्तरीय विकास बैंक (एमडीबी) सुधार प्रक्रिया उन्हें विकासशील देशों में निवेश को अधिकतम करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगी, जिसमें निजी क्षेत्र के साथ सह-निवेश बढ़ाना भी शामिल है। सीतारमण अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की वार्षिक बैठक के इजर यहां भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित गोलमेज सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि §भारत की जी20 अध्यक्षता के दौरान समावेशिता और सर्वसम्मति से अफ्रीकी संघ को जी20 में स्वीकार करना, हरित विकास संधि को अपनाना, बेहतर, बड़े और अधिक प्रभावी बहुस्तरीय विकास बैंकों (एमडीबी) के लिए सुधारों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता और बैठक करना शामिल था।

सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की प्रगति में तेजी लाने की तत्काल आवश्यकता पर सदस्य देशों का ध्यान आकर्षित किया गया। एसडीजी के वित्तपोषण और 2030 तक एसडीजी लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सार्वजनिक संस्थानों के साथ हाथ मिलाने की वकालत करते हुये उन्होंने कहा कि §दिल्ली घोषणा में, इस बात पर प्रकाश डाला गया कि एसडीजी पर वैश्विक प्रगति सुस्त है और केवल 12 प्रतिशत लक्ष्य ही अबतक हासिल किया जा सका है। भारत ने अपनी अध्यक्षता में सभी जी20 सदस्यों से सामूहिक रूप से 2030 एजेंडा को पूरी तरह और प्रभावी ढंग से लागू करने और समयबद्ध तरीके से एसडीजी की दिशा में प्रगति में तेजी लाने का संकल्प लेने का आह्वान किया है।
उन्होंने कहा कि एजेंडा 2030 में निर्धारित साझा लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए केवल 7 वर्ष शेष रह गये हैं। इसके मद्देनजर वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देकर और इन लक्ष्यों के प्रति वित्तीय संसाधनों को वित्तपोषण अंतर को कम करने की दिशा में काम करना आवश्यक है। पहली बार, भारत की जी20 अध्यक्षता के दौरान, जलवायु वित्त के अलावा, एसडीजी के लिए वित्तपोषण को कवर करने के लिए सतत वित्त के एजेंडे को बढ़ाया गया है। कोविड-19 महामारी ने 2020 में विकासशील देशों में वार्षिक एसडीजी वित्तपोषण अंतर को अनुमानित 2.5 लाख करोड़ डॉलर से बढ़ाकर 3.9 लाख करोड़ डॉलर कर दिया। 2030 तक एसडीजी को प्राप्त करने की चुनौती कठिन और अधिक महंगी होती जा रही है।
वित्त मंत्री ने कहा कि §भारत ने अपनी जी 20 अध्यक्षता के तहत इस चुनौती को स्वीकार करते हुए एसडीजी वित्तपोषण के लिए नए उपाय किये जाने की मांग की है। एसडीजी वित्तपोषण अंतर को पाटने के लिए, विशेष रूप से उभरते बाजारों और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं (ईएमडीई) के लिए, मिश्रित वित्त और जोखिम साझाकरण उपकरण जैसे नवीन वित्तपोषण दृष्टिकोण को बढ़ाने की आवश्यकता है जिसका उपयोग टिकाऊ वित्त को बढ़ाने के लिए निजी वित्त का लाभ उठाने के लिए किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि वैश्विक एसडीजी एक्सेलेरेशन फंड की स्थापना के लिए बी20 की सिफारिश, जो क्रेडिट वृद्धि उपकरणों और मिश्रित वित्त का लाभ उठाकर एसडीजी वित्तपोषण अंतर को पाटने के लिए सरकारों, निजी क्षेत्र और परोपकारियों को एक साथ लाने का प्रस्ताव करती है। एसडीजी परियोजनाओं की वित्तीय व्यवहार्यता और वित्तपोषित परियोजनाओं के पूल को बढ़ाने के लिए पूंजी का उपयोग।

निजी क्षेत्र की पूंजी को इस वैश्विक उद्देश्य की प्राप्ति में सरकारों और बहुपक्षीय संस्थानों के प्रयासों का पूरक होना चाहिए और इसका योगदान एसडीजी को आगे बढ़ाने में काफी मदद कर सकता है। उभरते बाजारों और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में परियोजनाओं से जुड़े वास्तविक और कथित जोखिमों को कम करने के लिए एमडीबी और अन्य विकास वित्त संस्थानों (डीएफआई) से वित्त के आधिकारिक स्रोत इन जोखिमों को कम करने और महत्वपूर्ण रूप से बड़े प्रवाह को अनलॉक करने में मदद कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *