गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

26 अप्रैल को होगा एमसीडी मेयर चुनाव

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम मेयर का चुनाव 26 अप्रैल को होगा। आप आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने बताया कि दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने चुनाव के लिए यह तारीख तय की है। दिल्ली में नगरपालिका चुनाव 4 दिसंबर को हुए थे और रिजल्ट 7 दिसंबर को घोषित किए गए थे। आम आदमी पार्टी ने 250 में से 134 सीटें जीती थीं। आम आदमी पार्टी (आप) की नेता शैली ओबेरॉय 22 फरवरी को मेयर चुनी गईं। उन्होंने 31 मार्च को मेयर पद पर अपना 38 दिन का कार्यकाल पूरा किया। नियमों के अनुसार चुनाव प्रक्रिया को 30 अप्रैल से पहले पूरा करना होगा।
सौरभ ने कहा, मुझे उम्मीद है कि अगर एलजी ऑफिस ने सभी नियमों का पालन किया तो चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से होंगे। भारद्वाज ने दिल्ली के रुत्र विनय कुमार सक्सेना पर भी हमला किया और कहा,यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण था कि एलजी ने मेयर चुनाव के लिए एक प्रिसाइडिंग ऑफिसर को नामित किया जिसने चुनाव में बाधा पैदा की। उन्होंने मनोनीत सदस्यों (एल्डरमैन) को संविधान के खिलाफ मतदान करने की अनुमति देने की भी कोशिश की, जिसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि यह गलत था।
मेयर के उम्मीदवार का फैसला पार्टी आलाकमान करेगा
भारद्वाज ने यह भी सुझाव दिया कि डिप्टी मेयर को प्रोटेम प्रिसाइडिंग ऑफिसर बनाया जा सकता है, जो मेयर का चुनाव करा सके। उन्होंने कहा,स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव से संबंधित मामला कोर्ट में पेंडिंग है। मुझे मेयर पद के लिए पार्टी के उम्मीदवार के बारे में कोई जानकारी नहीं है और इस पर अंतिम फैसला पार्टी आलाकमान द्वारा लिया जाएगा।
शैली 38 दिन की मेयर रहीं
दिल्ली नगर निगम चुनाव में 34 वोटों से जीतीं शैली ओबेरॉय 38 दिन ही मेयर पद पर रहीं। दरअसल, एमसीडी की धारा दो (67) के अनुसार निगम का साल अप्रैल माह की पहली तारीख से शुरू होता है, जो अगले साल 31 मार्च को समाप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *