गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अगरतला में जुआ विवाद में मांस विक्रेता की हत्या

अगरतला : त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में सरकारी मेडिकल कॉलेज क्षेत्र के जीबी मार्केट में एक मांस विक्रेता की कथित तौर पर जुए के विवाद को लेकर पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान विवेकानंद हाउसिंग कॉम्प्लेक्स निवासी श्यामल दास (48) के रूप में की गई है। उसका शव एक टिफिन हाउस की बालकनी से बरामद किया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि घटना एक पुलिस कांस्टेबल के सामने हुई, जो जुआघर में बैठा था लेकिन उसने श्यामल को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया। स्थानीय लोगों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और तीन लोगों की पहचान की है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गयी है।
सूत्रों ने कहा कि असामाजिक गतिविधियों की शिकायतों के बीच टिफिन हाउस में लंबे समय से जुआ का खेल आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार करने के बजाय पुलिस ने कई मौकों पर शिकायतकर्ताओं को परेशान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *