गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मेडिकल अफ़सर व सफ़ाई सेवक रिश्वत लेते गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब सर्तकता ब्यूरो ने सोमवार सिविल अस्पताल बठिंडा में तैनात डॉक्टर नरिन्दरपाल सिंह मेडिकल अफ़सर और राम सिंह उर्फ टीनू नाम के सफ़ाई सेवक को पांच हजार रु की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सर्तकता ब्यूरो के प्रवक्ता ने यहां बताया कि आरोपियों को गाँव गुरूसर सहिणे वाला, जि़ला बठिंडा के निवासी निर्मल सिंह द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है। इस संबंध में बठिंडा में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को मंगलवार अदालत में पेश किया जायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *