गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मेडिकल के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह जिले के नोहटा थाना अंतर्गत ग्राम बनवार निवासी मेडिकल के एक छात्र ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दमोह जिले के नोहटा थाना अंतर्गत ग्राम बनवार निवासी राजेंद्र पाल (18) जबलपुर में रहकर मेडिकल साइंस की पढ़ाई कर रहा था।

वह 3 दिन पूर्व ही जबलपुर से अपने गांव बनवार आया था। कल शाम उसके द्वारा घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गयी। परिजनों को जब इस बात की जानकारी लगी तो तत्काल ही पुलिस को सूचना दिए जाने पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *