गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मीशो आयी लाभ में

बेंगलुरु : ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस मीशो ने आज लाभ की स्थिति में आने की घोषणा करते हुये कहा कि पिछले 12 महीनों में एक अरब से ज्यादा ऑर्डर मिले हैं। कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि इससे कंपनी के ऑर्डर का वॉल्यूम 43 प्रतिशत और राजस्व 54 प्रतिशत बढ़ा है। उसने कहा कि इस उपलब्धि ने न केवल भारतीय ई-कॉमर्स के परिवेश में कंपनी की स्थिति को मजबूत किया है, बल्कि यह मीशो के अभिनव बिज़नेस मॉडल का एक मजबूत प्रमाण भी है।
कंपनी ने समग्र कर बाद लाभ (पीएटी) स्तर पर लाभ की स्थिति हासिल की है, जिसमें इसके सभी प्रभागों और श्रेणियों में ईएसओपी सहित सभी लागतें शामिल हैं। मीशो ने संचालन के विभिन्न आँकड़ों में काफी प्रगति की है, कंपनी ने टेक्नॉलॉजी की लागत में 60 प्रतिशत साल-दर-साल की कमी दर्ज की है, जिससे इसकी संचालन दक्षता और ज्यादा मजबूत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *