गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों की बैठक कल

रायपुर : छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों की कल पहली बैठक आहूत की गई है,जिसमें विधायक दल के नेता का चुनाव हो सकता है। पार्टी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष सुशील शुक्ला ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि विधायकों की यह बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में दोपहर दो बजे शुरू होंगी। बैठक में पार्टी की प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलेजा के अलावा आलाकमान द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक अजय माकन भी मौजूद रहेंगे।श्री माकन पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भी है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार इस बैठक में पार्टी विधायक दल के नेता का चुनाव हो सकता है,या फिर एक लाईन का नेता चुनने का अधिकार पार्टी आलाकमान को सौंपने का प्रस्ताव पारित हो सकता है। राज्य में हाल में सम्पन्न विधानसभा चुनावों में पार्टी के अधिकांश वरिष्ठ नेता चुनाव हार गए है। वरिष्ठ नेताओं में केवल निवर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डा.चरणदास महंत ही निर्वाचित हुए है।
इन्हीं दोनो में किसी को विधायक दल का नेता चुना जाता है या फिर किसी नए चेहरे को मौका मिलता है,यह देखना होंगा। विधायक दल का जो नेता चुना जायेंगा वह विधानसभा में विपक्ष का नेता भी होंगा। राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 35 विधायक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *