गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चौमूं में दो मार्च को लगेगा ..मेगा जॉब फेयर..

जयपुर : कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग की ओर से दो मार्च को चौमू में..मेगा जॉब फेयर.. लगाया जाएगा। आशार्थी क्यूआर कोड के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करके जॉब फेयर में भाग ले सकते हैं। विभाग की आयुक्त रेणु जयपाल ने बताया कि उप प्रादेशिक रोजगार कार्यालय जयपुर (मॉडल कैरियर सेन्टर) एवं यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के संयुक्त तत्वावधान में चौमूं स्थित उदयपुरिया मोड़ पर यूनिवर्सिटी कैंपस में गुरुवार को सुबह 10 बजे से एक दिवसीय जॉब फेयर आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि फेयर में रोजगार, स्वरोजगार, प्रशिक्षण एवं कैरियर मार्गदर्शन से सम्बन्धित प्रतिष्ठित निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थान भाग लेंगे और आशार्थियों का प्रारम्भिक चयन कर लाभान्वित करेंगे। साथ ही आरएसएलडीसी, जिला उद्योग केन्द्र, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अनुसूचित जाति-जनजाति अध्यापन समार्गदर्शन, निःशक्तजन पुनर्वास केन्द्र आदि संस्थान युवाओं के फायदेमंद विभागीय जानकारी आगंतुक आशार्थियों को उपलब्ध कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *