गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

खूंखार गौंडर ग्रुप का सदस्य हथियारों व हेरोइन संग गिरफ्तार

जालंधर : पंजाब में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने संगठित अपराध पर अपनी कार्रवाई तेज करते हुए रविवार को गौंडर ग्रुप के एक खूंखार गैंगस्टर को हथियारों और हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। विवरण देते हुए, पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने कहा कि गैंगस्टर के खिलाफ पहले से ही 14 मामले लंबित थे और वह हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली और अन्य जैसे संगठित अपराध में शामिल था।

उन्होंने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विक्की गौंडर गिरोह से जुड़ा एक गैंगस्टर शहर में सक्रिय है और जालंधर और अन्य शहरों में अवैध हथियारों की आपूर्ति सहित कई अपराधों में शामिल है। उन्होने कहा कि मुखबिर द्वारा दी गई जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, स्पेशल सेल टीम ने सुरिंदर कुमार पुत्र सोम नाथ निवासी जालंधर को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। उन्होने कहा कि सुरिंदर कुमार एक घोषित अपराधी था और इन अवैध हथियारों का उपयोग करके आगे अपराध करने की प्रतीक्षा कर रहा था।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी से एक 32 बोर की पिस्तौल, एक मैगजीन और पांच कारतूस, एक देसी पिस्तौल, 315 बोर का एक देसी कट्टा और 260 ग्राम हेरोइन भी बरामद किये हैं। स्वपन शर्मा ने कहा कि जांच में सुरिंदर कुमार ने कई अपराधों में शामिल होने की बात कबूल की है। उन्होने कहा कि उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *