- विद्यालय के शिक्षक समेत छात्राओं ने शहर में निकाली प्रतिभा सम्मान रैली
- मेरिटोरियस छात्राओं को ग्राम पंचायत एवं गांव के गणमान्य जनों द्वारा फूल मालाओं एवं पगड़ी-साफा पहनाकर किया गया सम्मानित
कपिल शर्मा | गौरवशाली भारत
नाँगल चौधरी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को कक्षा दसवीं और बारहवी के उत्कृष्ट बोर्ड परीक्षा परिणाम के सन्दर्भ में शहर व आस-पास के गांवों में बडे़ जोश एवं उत्साह के साथ स्कूल के शिक्षकों ने प्रतिभाशाली छात्राओं को साथ लेकर प्रतिभा सम्मान रैली का आयोजन किया। गांव थनवास में सभी मेरिटोरियस छात्राओं का ग्राम पंचायत एवं गांव के गणमान्य जनों के द्वारा फूल मालाओं एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षक स्टाफ का भी स्वागत व सम्मान किया गया। विद्यालय स्टाफ की ओर से प्राचार्य महावीर सिंह चंदेला ने कहा कि, हम पूरे गांव का तहेदिल से आभार व्यक्त करते हैं और हम सभी अभिभावकों को आश्वस्त करते करना चाहते हैं कि हम आगे भी इसी तरह से बच्चियों को मेरिट में लाने का भरपूर प्रयास करेंगे।

बता दें कि, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में इस वर्ष बारहवीं कक्षा में 130 छात्राओं ने भाग लिया था। जिसमें 42 छात्राएँ मेरिट में रही व 53 छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण किया। कक्षा 12वीं की कला संकाय में छात्रा शीतल पुत्री सुशील ने 94 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। तो वहीं वाणिज्य संकाय में छात्रा उत्तमलता पुत्री मनमोहन सिंह ने 93 प्रतिशत अंक लेकर के विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।

विद्यालय में कक्षा दसवीं के नतीजे भी सराहनीय रहे। इस वर्ष 102 छात्राओं ने दसवीं का इम्तिहान दिया था। जिसमें 24 छात्राओं ने बोर्ड में मेरिट किया तो वहीं 56 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया। विद्यालय में कक्षा दसवीं का कुल परिणाम 97 प्रतिशत रहा। छात्रा शिवानी पुत्री जयदयाल ने 96.2 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में प्रथम रही। सभी मेधावी छात्राओं को इस अवसर पर गांव की तरफ से सरपंच भीम सिंह ने सभी अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि नाँगल चौधरी की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के द्वारा दिए गए उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से अत्यंत प्रभावित है। उन्होंने अपने गांव व आस-पास की सभी बच्चियों का अधिकांश संख्या में दाखिला दिलवाने का आश्वासन दिया।

विद्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान रैली में इस अवसर पर प्राचार्य महावीर सिंह चंदेला सहित स्टाॅफ़ में इतिहास प्रवक्ता मुख्तियार सिंह यादव, भूगोल प्रवक्ता रघुवीर सिंह पटेल, सुदेश यादव, राजनीति विज्ञान प्रवक्ता शीशराम जीन्दड़, गणित प्रवक्ता अभय सिंह यादव ,फिजिक्स प्रवक्ता संगीत शर्मामा बायोलॉजी प्रवत्ताा दीपक यादव, दया शर्माा, कैमिस्ट्री प्रवक्ता वन्दनाा, निशा शर्मा, करतार सिंह, हिन्दी प्रवक्ता अशोक कुमार यादव, जिलेसिंह, इंग्लिश प्रवक्ता अनूप यादव, सावित्री, सेवानिवृत्त देवेेेन्द्र वर्मा और गृह विज्ञान प्रवक्ता मनीषा यादव एवं समस्त स्कूल स्टाफ़ सदस्य उपस्थित रहे।
