राजकीय माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
सरपंच ने विद्यार्थियों को स्कूल बैग एवं स्टेशनरी से किया पुरस्कृत
विद्यालय मुख्य अध्यापक सहित स्टाॅफ़ ने जताया आभार
कपिल शर्मा | गौरवशाली भारत
नाँगल चौधरी। ग्राम कालबा स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय मे बुधवार को प्रतिभा पुरस्कार सम्मान समारोह आयोजित किया। विद्यालय समारोह सत्र 2022-23 में विद्यार्थियों द्वारा नृत्य, गायन, भाषण, लेखन, कविता, नाटक और अन्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता में मुख्य अध्यापक जयसिंह एवं मुख्य अतिथि स्वरूप ग्राम्य सरपंच संतोष देवी शामिल हुई। प्रतिभा पुरस्कार सम्मान समारोह में सरपंच ने सभी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग एवं स्टेशनरी (पाठ्य सामग्री) प्रदान कर सम्मानित किया। माध्यमिक विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने और श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएंँ देते हुए शिक्षा के स्तर में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के मुख्य अध्यापक सहित शिक्षक स्टाॅफ़ ने अपने संबोधन में मेधावी छात्र-छात्राओं के उज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ सराहना की। साथ ही सम्मानित विद्यार्थियों का मनोबल एवं उत्साह दुगना करने के लिए मुख्य अतिथि स्वरूप पहुंची ग्राम्य सरपंच का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय में मुख्य अध्यापक समेत स्टाॅफ़ में कुमुद कुमार शास्त्री, अध्यापक नरेश कुमार, जयबीर सिंह, अजीत सिंह, सुनीता देवी, लिपिक सोमदत, रतीराम, अशोक सेवादार समेत सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
