गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

उदयपुर में मेवाड़ टॉक फेस्ट का आयोजन 30 मार्च से

उदयपुर : राजस्थान के उदयपुर में आगामी 30 मार्च से आयोजित होने वाले मेवाड़ टॉक फेस्ट 2.0 के पोस्टर का विमोचन शनिवार को संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने किया। पोस्टर विमोचन के दौरान आयुक्त श्री भट्ट ने लेकसिटी में इस अनोखे आयोजन की सराहना की और कहा कि इस तरह का फेस्ट विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए निश्चय ही हितकारी होगा। उन्होंने इस दो दिवसीय आयोजन की सफलता की कामना की एवं मेवाड़ टॉक फेस्ट की विस्तृत जानकारी ली। यह फेस्ट मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के गोल्डन जुबली गेस्ट हाउस में प्रारंभ होगा।
इस मौके पर मेवाड़ टॉक फेस्ट 2.0 की समन्वयक रुचि श्रीमाली ने बताया कि दो दिवसीय इस फेस्ट में प्रथम दिवस 30 मार्च को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं लेखिका रश्मि सामन्त, लेखक एवं विचारक लक्ष्मी नारायण भाला “लक्खी दा“के व्याख्यान होंगे। द्वितीय दिवस 31 मार्च को “बंगाल 1947“ फिल्म की स्क्रीनिंग होगी जिसमें दर्शक फिल्म के निदेशक और अभिनेता से चर्चा कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *