गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मिआ बाय तनिष्क का दिल्ली एनसीआर में विस्तार

नई दिल्ली : फैशनेबल आभूषण ब्रांड मिआ बाय तनिष्क ने दिल्ली एनसीआर में अपना विस्तार करते हुये फरीदाबाद में अपना पहला नया स्टोर शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी ने आज यहां कहा कि इस नये स्टोर में कलर स्टोन, सोने, हीरे और चांदी से बने मिआ के आधुनिक और खूबसूरत आभूषण उपलब्ध हैं। अलग-अलग उपभोक्ताओं की अलग-अलग पसंद और ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए, स्टड्स, अंगूठियां, ब्रेसलेट्स, इयररिंग्स, पेंडेंट्स, नेकवेयर और आधुनिक मंगलसूत्र यहां उपलब्ध है। 18 कैरेट सोने के इंटरनेशनल और आधुनिक आभूषणों का मिआ ऑरम कलेक्शन भी यहां उपलब्ध है।
हाल ही में प्रस्तुत किए गए मिआ के स्टारबर्स्ट कलेक्शन में 200 से ज़्यादा डिज़ाइन हैं। 14 कैरेट सोने में बने यह आभूषण किसी भी सेलिब्रेशन में पहनने योग्य है। मिआ बाय तनिष्क ब्रांड अपने ट्रेंडी और शानदार कलेक्शन्स के लिए पहचाना जाता है, बोल्ड और स्टाइलिश टच के कई आकर्षक डिज़ाइन गिफ्टिंग को बहुत ही आसान और बेहतरीन बना देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *