चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई ने भगवंत मान सरकार द्वारा छात्रों के प्रति उदासीनता और सरकारी स्कूलों की उपेक्षा के कारण सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना (मिड-डे मॉडल योजना) बंद होने की कगार पर पहुँचने की निंदा की है ।
पार्टी की आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत मान और शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। चुनाव से पहले श्री मान पंजाब में शिक्षा के दिल्ली मॉडल को लागू करने की बात करते नहीं थकते थे लेकिन अब सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील योजना बंद करने पर तुले हुए हैं। चुनाव के बाद पंजाब में स्कूलों की क्या स्थिति है, यह तो पंजाब के सरकारी स्कूलों की स्थिति देखकर ही पता चलता है। क्या यही दिल्ली का शिक्षा मॉडल है जिसे पंजाब में लागू किया जाना था।
भाजपा ने सरकार से मध्याह्न भोजन योजना की बकाया राशि का तत्काल भुगतान करने की मांग की ताकि स्कूलों में बच्चों को मध्याह्न भोजन मिलता रहे और भोजन बनाने वाले कर्मियों का अल्प वेतन भी तुरंत जारी किया जाए।
पंजाब में बंद होने की कगार पर पहुँची मिड-डे मील योजना
