गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

इटली के समुद्री तट पर प्रवासी जहाज चट्टानों से टकराया

30 लोगों की मौत

रोम : इटली के समुद्री तट पर रविवार तड़के एक जहाज के चट्टानों से टकरा जाने से कम से कम 30 प्रवासियों की मौत हो गयी। यह जानकारी इटली की मीडिया ने रविवार को दी। इटली की सरकारी रेडियो ने कहा कि मृतकों की सही संख्या अभी तक अनिश्चित है क्योंकि अधिकांश शव दक्षिणी इटली क्षेत्र कैलाब्रिया में समुद्री तट स्थित रिसॉर्ट शहर स्टेकाटो डी कटरो के तट पर या उसके आसपास बह गए हैं।
इटली की समाचार एजेंसी एएनएसए के अनुसार हादसे में 33 लोगों की मौत हुई है, जिनमें कई बच्चे और महिलाएं शामिल हैं।
इटली के राष्ट्रीय अग्निशमन और बचाव दल ने कहा कि नाव, जेट स्की और हेलीकॉप्टर के माध्यम से शवों और जीवित लोगों की खोज की जा रही है। उन्होंने लगभग 40 जीवित लोगों को समुद्र से बाहर निकालने की भी सूचना दी।
अपुष्ट रिपोर्टों के अनुसार मृतकों की संख्या 40 से ज्यादा है। करीब 100 से ज्यादा शरणार्थियों को लेकर जा रहा जहाज कैलाब्रिया के तट के पास खराब मौसम में समुद्री चट्टानों से टकरा गया। इसमें सवार यात्री मुख्य रूप से ईरान, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *