गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

श्रीनगर में बुधवार को हल्की गर्मी रही

श्रीनगर : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बुधवार को गर्मी जैसा मौसम बना रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।
जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। यहां आज का मौसम हल्का गर्म रहा। इसी दौरान, डल झील के किनारे फैशनेबल बुलेवार्ड रोड पर हाउसबोट और होटलों में ठहरे पर्यटकों को धूप सेंकते हुए ताजा वातावरण का आनंद लेते देखा गया।
श्रीनगर में बुधवार को अधिकतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया, जो इस मौसम में यह 0.9 डिग्री सेल्सियस है।
श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस, कोकेरनाग में 9.8 डिग्री सेल्सियस, दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी दौरान, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।
गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।
कुपवाड़ा जिले में अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो यह सामान्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है,जबकि न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम की इस अवधि के दौरान सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *