गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सांगली, सतारा में भूकंप के हल्के झटके

कोल्हापुर : महाराष्ट्र में कोल्हापुर और उससे सटे सांगली और सतारा जिलों के कुछ हिस्सों सहित आसपास के इलाकों में बुधवार को कुछ सेकंड के लिए भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार सुबह पौने सात बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 मापी गयी। भूकंप जिले और सांगली एवं सतारा जिलों के कुछ हिस्सों में आया था। भूकंप का केंद्र बिंदु सतारा जिले के कोयाना सिंचाई बांध से 20 किलोमीटर दूर जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया।
हालाँकि, भूकंप से क्षेत्रों में जानमाल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *