चंडीगढ़ : पंजाब में सोमवार काे भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गयी।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भूकंप के झटके पंजाब के नागर में नौ बजकर 22 मिनट पर महसूस किये गये। भूकंप का केंद्र 30.85 अक्षांश और 76.65 देशांतर में जमीन की सतह से पांच किलोमीटर की गहराई में स्थित था। इस घटना में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
पंजाब में भूकंप के हल्के झटके
