गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मिनी बस पलटी : दो की मौत, 11 घायल

जयपुर : राजस्थान के दौसा में जयपुर- आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रेलर की टक्कर निजी बस पलट गई जिससे दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई एवं 11 गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह हादसा दौसा जिले से गुजर रहे जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे 21 पर लंगड़ा बालाजी के पास रात करीब 2:30 बजे हुआ। ज्यादातर श्रद्धालु मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और बांदीकुई से मेहंदीपुर बालाजी जा रहे थे। दुर्घटना के समय बस में बस में करीब 30 से अधिक यात्री सवार थे।
हादसे की सूचना जैसे ही मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस को लगी। मौके पर मेहंदीपुर बालाजी पुलिस ने पहुंचकर घायलों को दौसा के आरके जोशी जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। हैड कांस्टेबल जगलाल सिंह ने बताया कि हादसे में ममता वंशकार (24 साल) निवासी खेरा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश और पवन शर्मा (27 साल) निवासी आगरा की सिकराय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिनका शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *