गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मिनी ट्रक पलटी : तीन की मौत

शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में आज एक मिनी ट्रक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिंह निवास के निकट ग्वालियर-देवास चार लाइन राष्ट्रीय राजमार्ग पर नीमच से ग्वालियर जा रहा श्रद्धालुओं से भरा एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में ग्वालियर निवासी राम सिंह (70) व भिंड निवासी गंगा सिंह व भंवर सिंह की मौत हो गयी। बताया गया कि मिनी ट्रक में सवार होकर 35 लोग एक धार्मिक आयोजन में शामिल होने नीमच गए थे। वहां से लौटते समय यह हादसा घटित हुआ। इस घटना में एक दर्जन अधिक लोग घायल हो गये हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *