गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कश्मीर में न्यूनतम तापमान में गिरावट

श्रीनगर : कश्मीर घाटी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी और जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्का हिमपात और मैदानी इलाकों में वर्षा हुई।
मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर का तापमान गुरुवार को लगातार दूसरे दिन 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम की अवधि के दौरान सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
उन्होंने बताया कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और साल की इस अवधि के दौरान यह सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात तापमान शून्य से 8.9 डिग्री सेल्सियस नीचे था। यहां तापमान घाटी में मौसम की इस अवधि के दौरान सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक रहा।
मौसम एजेंसी ने बताया कि सीमावर्ती कुपवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछले दिन शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम था।
उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात शून्य से 8.2 डिग्री सेल्सियस नीचे था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *