गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कश्मीर में न्यूनतम तापमान फिर शून्य से नीचे

श्रीनगर : कश्मीर घाटी में हल्की राहत के बाद शनिवार को शीत लहर की स्थिति जारी रही और अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान फिर से शून्य से नीचे चला गया। जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर सहित अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान फिर से शून्य से नीचे चला गया, जिससे आज घाटी में शीत लहर की स्थिति पैदा हो गई। अगले 24 घंटों के दौरान आमतौर पर बादल छाए रहने और शुष्क रहने के अनुमान हैं। इसके अलावा 27 और 28 नवंबर को भी आमतौर पर बादल छाए रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, 29-30 नवंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश या हिमपात होने तथा एक से पांच दिसंबर तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं।
मौसम कार्यालय ने कहा कि कश्मीर संभाग के कई स्थानों पर 28 नवंबर तक हल्का से मध्यम कोहरा जारी रहने के आसार हैं। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से शून्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। पहलगाम कश्मीर घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा और शनिवार को तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में शनिवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम और कोकरंग में 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुपवाड़ा का तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जो उत्तरी कश्मीर जिले के लिए सामान्य है। इसके अलावा उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस कम है, जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *