गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

हैदराबाद : तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में रात के न्यूनतम तापमान में 7.2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गयी।
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में मेडक दूसरा सबसे ठंडा स्थान है, जहां न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और इसी अवधि के दौरान शहर रामागुंडम में 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि उत्तर पूर्वी से चलने वाली हवाओं के कारण राज्य में तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। हैदराबाद में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में 10 से 14 जनवरी तक शुष्क मौसम रहने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *