गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे दर्ज

श्रीनगर : कश्मीर घाटी में शनिवार को न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि कश्मीर में शुक्रवार की रात तापमान में गिरावट आने से कुछ शहरों में पिछले 16 वर्षों में सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। कश्मीर घाटी में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से न्यूनतम तापमान में सुधार होने के आसार हैं। उत्तरी कश्मीर में प्रसिद्ध स्कीइंग स्थल गुलमर्ग रिसॉर्ट घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पारा शून्य से कम 10.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मध्य कश्मीर के श्रीनगर शहर में तापमान शून्य से कम 1.7 डिग्री सेल्सियस से लेकर गुलमर्ग में शून्य से कम 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दक्षिण कश्मीर के शहर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से कम 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि उत्तरी कश्मीर के सीमांत कुपवाड़ा शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से कम 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां बादल छाए रहने और शाम के समय अलग-अलग ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्का हिमपात होने का अनुमान है। जम्मू के मैदानी इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। यहां छह फरवरी से मौसम में सुधार होने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *