रायसेन : मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में एक नाबालिग बालक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि बम्होरी थाना क्षेत्र के ग्राम पड़रिया में रोहित नामक एक आदिवासी नाबालिग बालक की कल रात गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में लिया है।
