गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

उत्तराखंड में भूकंप के हल्के झटके

हरिद्वार : उत्तराखंड के उत्तरकाशी में रविवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये। जिला आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रैक्टर पैमाने पर 2.5 आंकी गयी। भूकंप का केंद्र जिले के भटवाड़ी तहसील में सिरोर गांव के जंगल में स्थित था।
विभाग के अनुसार जिले के किसी भी क्षेत्र से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
तड़के 12 बजकर 40 मिनट पर भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया। इसके बाद पांच से 10 मिनट के भीतर लगातार चार झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों से सहमे लोग घरों से बाहर निकल आए और वे सुबह होने तक बाहर ही रहे।
उत्तरकाशी भूकंप की दृष्टि से काफी संवेदनशील जोन 5 में आता है। पूर्व में वैज्ञानिकों ने उत्तराखंड में बड़े भूकंप आने की दी चेतावनी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *