गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

उत्तराखंड से लापता नाबालिग युवती लुधियाना से बरामद

नैनीताल : उत्तराखंड के चंपावत से गुमशुदा नाबालिग युवती को पुलिस ने पंजाब से बरामद कर लिया है। युवती को परिजनों को सौंप दिया गया है। चंपावत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चंपावत के लोहाघाट से एक 17 वर्षीया युवती 24 सितम्बर को लापता हो गयी थी। युवती के परिजनों की ओर से उसकी गुमशुदगी लोहाघाट पुलिस में दर्ज की गयी।
युवती की तलाश के लिये मानव तस्करी निरोधक इकाई (एएचटीयू) व लोहाघाट पुलिस की एक टीम का गठन किया गया। इस दौरान एससीआरबी व एनसीआरबी से भी सम्पर्क साधा गया। सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल सर्विलांस की मदद से युवती की लोकेशन पंजाब के लुधियाना में मिली। इसके बाद एक टीम को लुधियाना रवाना किया गया और युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया। एएचटीयू प्रभारी शांति कुमार गंगवार के अनुसार युवती को लोहाघाट लाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *